Skip to content

निकाय चुनाव : पंजाब में बड़ी जीत से उत्‍साहित कांग्रेस ने लांच किया 'कैप्टन फार 2022'

Congress released the second list of 23 candidates, read the information
Congress released the second list of 23 candidates, read the information
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : पंजाब के स्‍थानीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत से कांग्रेस बेहद उत्‍साहित है। पार्टी को इसके बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी जोश मिला है। इस जीत से उत्‍साहित पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्‍होंने 'कैप्‍टन फार 2022' अभियान लांच कर दिया। जाखड़ ने साफ कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व में लड़ा जाएगा। [metaslider id="9199"] सूत्रों की जानकारी के अनुसार सुनील जाखड़ ने कांग्रेस की जीत का सेहरा पार्टी कार्यकर्ताओं के सिर बांधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पार्टी की नीतियों की जीत हुई है। वहीं, पंजाब को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटने की साजिश रचने वाली पार्टियों की हार हुई है। जाखड़ ने सात नगर निगम और 98 नगर काउंसिल व नगर पंचायतों में कांग्रेस की जीत का परचम लहराने के बाद कैप्टन फार 2022 को लांच किया। इसके साथ ही जाखड़ ने स्पष्ट कर दिया कि 2022 में कांग्रेस मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। [metaslider id="5345"]   source link