जालंधर में मेरिटोरिस स्कूल के 11 स्टूडेंट्स सहित 120 नए कोरोना मरीज़ आये सामने , 2 की मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर ( अनुराग ): जालंधर में कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है, इसका कारण लोगों की लापरवाही को माना जा रहा है। रविवार को लंबे समय बाद एक साथ 100 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं। जिले में 120 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 11 केस मेरिटोरिसस स्कूल के बच्चों के हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है। अन्य संक्रमितों में अध्यापक, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के स्टाफ सदस्य, एक डाक्टर और कुछ परिवारों के तीन से चार सदस्य भी शामिल हैं। राहत की बाद है कि 58 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
[metaslider id="9199"]
नए कोरोना वायरस संक्रमणों में सबसे ज्यादा मामले कपूरथला रोड स्थित मेरिटोरियस स्कूल के बच्चों के 11 हैं। यहां शनिवार को 7 बच्चे पॉजिटिव मिले थे। अब तक यहां कुल 18 बच्चे पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस कारण अभिभावकों में डर फैल गया है।
[metaslider id="5345"]
source link