source link
अमृतसर एयरपोर्ट पर लंदन से लौटे 242 यात्रियों में पांच मिले कोरोना संक्रमित, वायरस के नए स्ट्रेन से दहशत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
अमृतसर (सनी ): यूरोप व मध्य पूर्व के देशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की दहशत के बीच लंदन से विशेष विमान सोमवार देर रात अमृतसर पहुंचे 242 यात्रियों मे से पांच के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा छह यात्रियों की प्राथमिक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और नूमने का दूसरा टेस्â€ट किया जा रहा है। इससे अमृतसर एयरपोर्ट पर हड़कप मच गया है। अन्â€य यात्रियों की रिपोर्ट का इंतजार है। इससे कोरोना वायरस के नए स्â€टेन को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर दहशत फैल गई है। बाद में निगेटिव रिपोर्ट वाले याâ€त्रियों को अमृतसर एयरपोर्ट के बाद घर जाने दिया गया। अभी कई यात्रियों की रिपोर्ट का इंतजार है।
[metaslider id="9199"]
इन यात्रियों और विमान के क्रू मेंबर सहित 264 लोगों के नमूनों का अमृतसर के सरकारी मेडिकल कालेज स्थित इंफ्लूएंजा लैब में टेस्â€ट हुआ है। टेस्टिंग प्रक्रिया अभी जारी है, लेकिन पांच लोगों के पाजिटिव आने की पुष्टि लैब ने की है। बता दें कि इन लोगों को लेने काफी संख्â€या में उनके रिश्â€तेदार और करीबी संबह से ही पहुंचे हुए हैं। अधिकारियों ने यात्रियों को साफ बता दिया था कि उनको कोरोना टेस्â€ट से गुजरना होगा और रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनको हवाई अड्डे से बाहर जाने दिया जाएगा। उनका कोविड का आरटी-पीसीटी टेस्â€ट से किया गया है।
source link
source link