Skip to content

US ELECTION 2020 : जो बाइडन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति चुने गए , ट्रंप की हुई हार

US ELECTION 2020: Trump defeated by Biden, elected 46th US President
US ELECTION 2020: Trump defeated by Biden, elected 46th US President
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] वाशिंगटन : अमेरिका में 46वें राष्ट्रपति के चयन के लिए हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। जो बाइडन यानी जोसेफ आर बाइडन जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुने गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडन ने 290 इलेक्टोरल वोट हासिल किए वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 214 वोट मिले। [metaslider id="9199"] जीत के बाद बाइडन ने कहा- अमेरिकी जनता ने मुझ पर और कमला हैरिस पर जो भरोसा जताया है उससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक बार फिर साबित हुआ कि अमेरिका के दिल में लोकतंत्र गहरा बसा हुआ है।  बाइडन ने ट्वीट कर कहा, 'आपने मुझे अमेरिका जैसे महान देश का नेतृत्व करने के लिए चुना है, इसके लिए मैं आभारी हूं। आगे का काम कठिन होगा, लेकिन मैं आपसे यह वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनूंगा, चाहे आपने मुझे वोट दिया या नहीं। एक आंकड़े के अनुसार इस चुनाव में बाइडन को जितने वोट मिले हैं (सात करोड़ से ज्यादा), उतने किसी भी राष्ट्रपति को नहीं मिले।  कमला हैरिस ने बनाया इतिहास: अमेरिका के इस ऐतिहासिक चुनाव में भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस ने भी इतिहास रच दिया है। हैरिस को जो बाइडन ने अपना रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया था। इस जीत के साथ ही हैरिस पहली ऐसी महिला बन गई हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर आसीन होंगी।     source link