Skip to content

जालंधर की फगवाड़ा गेट की बेबे परांठे वाली को जिला प्रशासन ने सौंपा 50 हजार का चेक

District administration handed over check of 50 thousand to Babe Paranthe Wali of Phagwara Gate of Jalandhar
District administration handed over check of 50 thousand to Babe Paranthe Wali of Phagwara Gate of Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="5345"] जालंधर (अनुराग ): INTERNET MEDIA पर चर्चा में आई फगवाड़ा गेट में पराठे बेचने वाली 70 वर्षीय बेबे (कमलेश रानी) को जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को पचास हजार रुपए का चेक जारी किया गया। फगवाड़ा गेट में पिछले 30 वर्षों से परांठे बेचकर पेट पाल रही कमलेश कुमारी को शुक्रवार रात को ही पंजाब महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी मिलकर गई थी। इस दौरान बेबे के हाथ के बने परांठे खाने के बाद मनीषा गुलाटी ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं तथा उपहार भेंट किए थे। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सहयोग देने का विश्वास भी दिलाया था। [metaslider id="711"] इसी क्रम में शनिवार को डीसी घनश्याम थोरी ने चेक जारी किया। जिसे एसडीएम डा. जय इंद्र सिंह ने कमलेश रानी को सौंप दिया है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से भी एक लाख रुपए का चेक जल्द जारी किया जाएगा। इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कमलेश कुमारी के घर में भी जाकर उसकी समस्याएं भी सुनी। [metaslider id="9199"]     source link