Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

कोरोना लक्षणों को ठंड से नॉर्मल खांसी-जुकाम व बुखार समझ टेस्ट नहीं करा रहे लोग; इससे बढ़ रही मृत्यु दर, प्रशासन की चिंता बढ़ी

People are not getting tests to understand corona symptoms from cold to normal cough-cold and fever; Increasing death rate, increased administration concern
People are not getting tests to understand corona symptoms from cold to normal cough-cold and fever; Increasing death rate, increased administration concern
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर (अजय ): कोरोना महामारी के दूसरे फेज में बढ़ती मौतों ने जालंधर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो हफ्तों में मृत्यु दर में करीब एक प्रतिशत का इजाफा होने से अफसर हरकत में आ गए हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स से बातचीत के बाद डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने इसकी वजह बताई कि कोरोना के केस अब देरी से रिपोर्ट हो रहे हैं। चूंकि सर्दी का मौसम है और अगर किसी को खांसी-जुकाम, बुखार या इस तरह के कोई दूसरे कोरोना लक्षण आते हैं तो लोग उसे ठंड का असर मानकर नजरअंदाज कर रहे हैं। [metaslider id="711"] ऐसे में वो तुरंत कोरोना का टेस्ट नहीं करवा रहे और जब तक टेस्ट होता है, तब तक इलाज के पहले तीन-चार दिन बीत चुका होता है। ऐसे में मरीज की जिंदगी को ज्यादा खतरा हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को नॉर्मल खांसी-जुकाम या बुखार जैसे लक्षण आ रहे हैं तो तुरंत कोरोना टेस्ट करवाएं। जो भी लोग कोरोना पॉजीटिव आएंगे, उन्हें होम आइसोलेशन के लिए पंजाब सरकार मुफ्त किट मुहैया करा रही है। इसमें दवाओं के साथ पल्स ऑक्सीमीटर भी दिया जाता है। जालंधर में वर्तमान जानकारी : कुल कोरोना पॉजीटिव केस- 17167 वर्तमान में एक्टिव केस- 1039 कोरोना से ठीक हुए मरीज- 15590 कोरोना से रिकवरी रेट- 91 प्रतिशत कोरोना से जिले में मौतें- 538 कोरोना से मृत्यु दर- 3.13 प्रतिशत   source link