Skip to content

JEEP ने 2021 Jeep Gladiator Willys का वेरिएंट किया पेश , जबरदस्त ऑफ-रोडिंग फीचर्स से होगी लैस

JEEP introduced 2021 Jeep Gladiator Willys, equipped with tremendous off-roading features
JEEP introduced 2021 Jeep Gladiator Willys, equipped with tremendous off-roading features
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली (अक्षय ): जीप ने ग्लेडिएटर स्पोर्ट और स्पोर्ट एस पर आधारित 2021 Jeep Gladiator Willys नाम का एक नया वेरिएंट पेश किया है। आपको बता दें कि नई 2021 ग्लेडिएटर विलीज ऑफ-रोडिंग के मामले में पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गई है और अब ड्राइवर्स को इसे चलाने के दौरान अलग और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। Jeep Gladiator Willys 2021 एक 4X4 ऑफ रोड एसयूवी है जो पहले से कहीं ज्यादा अग्रेसिव दिखाई दे रही है। [metaslider id="711"] जीप ग्लैडिएटर विलीस में लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, रुबिकन क्रैब रॉक रेल शॉक अब्जार्बर, 32-इंच ऑफ रोड टायर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें विलीस हुड डेकल, हेरिटेज 4X4 टेलगेट डेकल, 17-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील, ग्रे पैड और ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दिया गया है। एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में ग्राहकों को ऑल रेजिस्टेंट कार्पेट वेदर, 7-इंच का हेड यूनिट डिस्प्ले (Sport S वेरिएंट के लिए) कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ दिया गया है। [metaslider id="9199"] इंजन और पावर की बात करें तो एसयूवी में 3.6-लीटर का पेंटास्टार V6 इंजन लगाया गया है जो 285 की मैक्सिमम पावर और 353 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। नए जीप ग्लैडिएटर विलीस को 8 रंग विकल्प में उपलब्ध किया जाएगा। फिलहाल यह कार अमेरिका में बिक्री की लिए उपलब्ध होगी, जिसके बाद इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।     source link