Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

PSPCL डिपार्टमेंट सोया कुंभकरण की नींद, गुज्जा पीर रोड कैलाश मार्केट में हाई वोल्टेज तारों का खंबा गिरने की स्थिति में.

PSPCL department in Kumbhkaran's sleep, in the event of high voltage wiring collapses in Gujja Pir Road Kailash Market.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर( अनुराग): सोडल रोड के नजदीक सुभाष नगर गुज्जा पीर रोड की कैलाश मार्केट में हाई वोल्टेज तारों का खंबा करीब पिछले काफी दिनों से लटक रहा है, और गिरने की स्थिति में है. इससे कोई भी बड़ा जानी माली नुकसान होने का पूरा पूरा खतरा है. इस बाबत कैलाश मार्केट के दुकानदारों ने PSPCL डिपार्टमेंट को लिखित शिकायत बी दी हुई है, पर पी एस पी एल डिपार्टमेंट कुंभकरण की नींद सोया हुआ है और इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा. पीएसपीएल डिपार्टमेंट के कर्मचारी मौके को देखकर भी गए हैं और जरूरी बनती कार्रवाई नहीं की जा रही. इस लटकते हुए खंबे के बिल्कुल सामने प्रीत बेकरी है, दुकान के मालिक दलबीर सिंह का कहना है कि वह अपनी जान जोखिम में डालकर रोज दुकान खोल रहे हैं, उन्हें डर है कभी भी खंभा गिर सकता है और कोई बड़ा नुकसान हो सकता है. इस मौके पर मार्केट के मेंबर निशू गुप्ता, हरदीश कुमार, दलवीर सिंह, लाडी, दीपक, डीडी शर्मा और अन्य मेंबर मौजूद थे.

  खबर की वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें. https://youtu.be/mbb1czZtSWA