Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के स्कूल में एसिड से 2 छात्र झुलसे, लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे थे
2 students scorched by acid in Jalandhar school, were getting lab goods shifted

जालंधर के स्कूल में एसिड से 2 छात्र झुलसे, लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे थे

जालंधर : खबर है कि जालंधर में उपमंडल शाहकोट के गांव बाजवा कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसिड से 2 छात्र झुलस गए। मिली जानकारी अनुसार स्कूल में टीचर बच्चों से सांइंस लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे थे। इसी दौरान एक तेजाब की बोतल में धमाका हो गया और वह फट गई। बोतल फटने के बाद तेजाब 2 छात्रों पर जा गिरा।

दोनों छात्रों को शिक्षकों ने तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों छात्रों की हालत खतरे से बाहर है। वहीँ अस्पताल में पहुंचे छात्रों के पेरेंट्स ने कहा कि अगर स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद हैं तो फिर लैब के सामान पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में छात्रों से क्यों शिफ्ट करवाया जा रहा था।

पेरेंट्स ने कहा कि वह अपने बच्चों के स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं न कि लेबर करवाने के लिए। उन्होंने कहा वे अध्यापकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।


Leave a Reply