Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कोरोना मामलों में आई गिरावट , 115 नए पॉजिटिव केस , 5 संक्रमितों ने तोड़ा दम
115-positive-patients-were-found-on-sunday-5-infected-died

जालंधर में कोरोना मामलों में आई गिरावट , 115 नए पॉजिटिव केस , 5 संक्रमितों ने तोड़ा दम

जालंधर : जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण में बड़ी गिरावट आई है। मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटों के दौरान 115 पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 5 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। पॉजिटिव मरीजों का यह आंकड़ा करीब सवा 3 महीने बाद इतना कम हुआ है। वहीं, बड़ी राहत अब अस्पतालों में भर्ती आंकड़ों को लेकर भी है, जहां भर्ती मरीजों की गिनती पहले करीब डेढ़ हजार तक पहुंच गई थी। अब इन अस्पतालों में सिर्फ 230 ही मरीज भर्ती रह गए हैं। जिले में कोविड केयर सेंटर वाले 6 प्राइवेट अस्पताल ऐसे हैं, जहां कोई कोरोना रोगी भर्ती नहीं है। सिविल अस्पताल में भी 100 से ज्यादा मरीजों के मुकाबले अब सिर्फ 54 मरीज भर्ती हैं।

कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट के बाद अब 10 जून के बाद राहत के आसार बढ़ने लगे हैं। फिलहाल लोग शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक के नाइट कर्फ्यू व शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के वीकेंड लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा जिम, खेल स्टेडियम व शॉपिंग मॉल और सिनेमा बंद हैं। अब कोरोना सावधानियों के साथ इन बंदिशों में कुछ राहत मिल सकती है।

 

 

source link


Leave a Reply