चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जल्द ही फर्जी डिग्री पर सरकारी नौकरी करने वालों का होगा पर्दाफाश और उन्हें किया जाएगा बर्खास्त। भगवंत मान ने कहा कि कुछ रसूखदार और नेताओं के रिश्तेदार जाली डिग्री पर सरकारी नौकरी कर रहे हैं। जल्दी ही पंजाब के लोगों के टैक्स के एक-एक पैसे का हिसाब लोगों के सामने लाएंगे। इससे स्पष्ट है कि जल्द इस मामले में सरकार पर्दाफाश कर सकती है।
बता दे कि कुछ दिन पहले पंजाब राज सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक में भर्ती डिप्टी जनरल मैनेजर के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। वह 21 साल से नौकरी कर रहे थे। मान सरकार ने उन्हें कुर्सी से हटा दिया। फर्जी डिग्री पर नौकरियां कर रहे लोगों को निकालने के बाद उनकी जगह नई भर्ती होगी। इससे पंजाब में बेरोजगार घूम रहे युवकों को नौकरी का मौका मिलेगा।