Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पढ़ाई के लिए डांटने पर पौत्र ने कर दिया दादी का कत्ल, TV सीरियल देख बनाई थी हत्या की योजना
youth-kills-grand-mother-after-she-scolded-her

पढ़ाई के लिए डांटने पर पौत्र ने कर दिया दादी का कत्ल, TV सीरियल देख बनाई थी हत्या की योजना

होशियारपुर : बिस्तर पर पड़ी 83 साल की बीमार दादी बार-बार पढ़ने को कहती रहती थी। इसी बात से चिढ़े 17 साल के किशोर ने खौफनाक कदम उठा डाला। उसने उनकी सिर में राड मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने हत्या के सभी सुबूत मिटाने की मंशा से शव को आग लगा दी। उसने खुद को बचाने के लिए सारी मर्डर प्लानिंग क्राइम पैट्रोल देखकर बनाई थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच में ही हत्या की बात उजागर हो गई। मामला होशियारपुर के कस्बा हरियाना के गांव बस्सी काले खां का है। महिला की पहचान जोगिंदर कौर के रूप में हुुई है।

बताया जा रहा है जिस समय किशोर ने कत्ल किया, उस समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोर की दादी पिछले कुछ महीने से बीमारी के कारण बिस्तर पर थी। वह उसे पढ़ाई करने के लिए डांटती थी। इसी से तंग होकर उसने क्राइम पैट्रोल देखकर उनकी हत्या की साजिश रची थी।

 

source link


Leave a Reply