Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर में PNB बैंक लूट मामले को पुलिस ने 4 दिन में सुलझाया
Police solved the PNB bank robbery case in Amritsar in 4 days

अमृतसर में PNB बैंक लूट मामले को पुलिस ने 4 दिन में सुलझाया

अमृतसर : अमृतसर में PNB बैंक लूट मामले को पुलिस ने 4 दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को CCTV कैमरों की मदद से काबू कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान अमृतसर के लोहारा निवासी लालजीत सिंह और ऋषि विहार निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने कहा कि लालजीत सिंह से पुलिस ने 12 लाख रुपए और पिस्टल व 11 कारतूस और वारदात के बाद प्रयोग की गई कार बरामद कर ली है। वहीं गगनदीप सिंह पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई एक्टिवा, 10 लाख रुपए, एक पिस्टल और 9 जिंदा राउंड हासिल किए हैं। आरोपियों ने जिस पिस्टल का प्रयोग किया वे भी लाइसेंसी थी और जिस एक्टिवा का प्रयोग किया, वे भी उनकी अपनी ही थी।

आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए पहले एक्टिवा में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी बीच रास्ते में एक्टिवा छोड़ कार में फरार हो गए थे।

सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के एक्टिवा का नंबर साफ पढ़ा गया और पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि पकडे गए दोनों आरोपी बेरोजगार हैं। बेरोजगारी से तंग आकर दोनों युवकों ने बैंक लूटने का प्लान बनाया। वहीं अब आरोपी लालजीत के पिता पर भी मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि वारदात में उनकी पिस्टल का प्रयोग किया गया।


Leave a Reply