Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने सीएम आवास में किया विरोध प्रदर्शन , पुलिस ने लिया हिरासत में
Congress leaders protest at CM residence in Punjab, police detained

पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने सीएम आवास में किया विरोध प्रदर्शन , पुलिस ने लिया हिरासत में

चंडीगढ़ : पंजाब में दो पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में कांग्रेस नेता सीएम आवास के बाहर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। वहीँ जब अधिकारी उन्हें सीएम से मिलाने अंदर ले गए, तो सीएम से मुलाकात नहीं हो पाने से गुस्साए कांग्रेस नेता सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए। वहीँ बिगड़ते माहोल को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों साधू सिंह धर्मसोत व संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। मामले में पूर्व मंत्री साधू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिलजियां की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।

बता दे कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में पूर्व व वर्तमान विधायक मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान वहां राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा के अलावा पूर्व मंत्री व विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजिंदर सिंह बाजवा, डाक्टर राजकुमार चब्बेवाल, अरुणा चौधरी, सुख सरकारिया, विक्रम चौधरी, जूनियर अवतार हेनरी, परगट सिंह, सुखविंदर कोटली आदि मौजूद थे।

 


Leave a Reply