Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रियंका गांधी से 2 करोड़ की पेंटिंग खरीदने को किया गया था मजबूर, यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर का बड़ा खुलासा
yes-bank-promoter-rana-kapoor-says-was-forced-to-buy-mf-hussains-painting-from-priyanka-gandhi

प्रियंका गांधी से 2 करोड़ की पेंटिंग खरीदने को किया गया था मजबूर, यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर का बड़ा खुलासा

मुंबई : यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर ने गांधी परिवार को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। बता दे कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लांड्रिंग के एक मामले में विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र के मुताबिक यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर ने केंद्रीय एजेंसी को बताया कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से एम एफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के लिए ‘मजबूर’ किया गया और इस तस्वीर से प्राप्त राशि का उपयोग गांधी परिवार ने सोनिया गांधी का न्यूयॉर्क में उपचार कराने के लिए किया।

मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र के अनुसार, राणा कपूर ने ईडी को सूचित किया कि उन्हें तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था।

ईडी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देवड़ा ने यस बैंक के प्रमोटर को बताया था कि पेंटिंग की बिक्री की आय का उपयोग पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाज में किया गया था। इसके अलावा एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में कहा गया है कि कांग्रेस नेता ने एमएफ हुसैन पेंटिंग की खरीद के बदले में कपूर को कई लालच भी दिए थे। कपूर ने ईडी को बताया कि उन्हें इसके बदले में पद्म भूषण पुरस्कार और अधिक व्यवसाय देने का भी वादा किया गया था।

आपको बता दें कि ईडी राणा कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। राणा कपूर के खिलाफ गौतम थापर की अवंता कंपनी को अवैध रूप से 1900 करोड़ रुपये का कर्ज देने का मामला भी दर्ज किया गया है।

 


Leave a Reply