Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुबह खाली पेट पपीता खाने से होते है ये फायदे, जानें सही तरीका

सुबह खाली पेट पपीता खाने से होते है ये फायदे, जानें सही तरीका

लाइफस्टाइल : ताजगी और मिठास से भरपूर पपीता हर किसी का पसंदीदा होता है। अगर आप भी अपनी सेहत को लेकर जागरूक हैं और बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो अपनी डेली डाइट में पपीता को शामिल करें। बता दें कि आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही पपीते को एक सुपरफूड मानते हैं, खासतौर पर जब इसे सुबह खाली पेट खाया जाए।

पपीता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पाचक एंजाइम (जैसे पापेन) और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

सुबह खाली पेट पपीता खाने के है ये फायदे:

1. फैटी लिवर से राहत : फैटी लिवर की समस्या आजकल आम हो गई है। पपीता इसमें काफी असरदार हो सकता है। यह प्रो-इन्फ्लेमेटरी साइटोकिन्स की गतिविधि को कम करता है, जिससे लिवर की सूजन घटती है और लिवर हेल्दी रहता है।

2. लिवर डिटॉक्स में मददगार : पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम लिवर से विषैले तत्व (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है और उसे बीमारियों से बचाता है।

3. पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है : पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसमें मौजूद पापेन एंजाइम भोजन को पचाने में सहायता करता है। खाली पेट इसका सेवन पाचन तंत्र को सक्रिय करता है।

4. वजन घटाने में सहायक : पपीता कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाला फल है, जिससे यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे ओवरईटिंग की आदत पर नियंत्रण होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाता है : पपीता विटामिन C से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। खासतौर पर बरसात के मौसम में जब सर्दी-खांसी जैसी बीमारियाँ बढ़ जाती हैं, यह शरीर को संक्रमणों से बचाने में मदद करता है।

6. हार्ट को रखे हेल्दी :पपीते में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिशन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, पपीते में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

ऐसे करें पपीते का सेवन?

– सुबह उठते ही खाली पेट एक कटोरी पका हुआ पपीता खाएं।
– स्वाद बढ़ाने और लाभ को दोगुना करने के लिए उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाया जा सकता है।
– नाश्ते से पहले इसका सेवन करना सबसे फायदेमंद होता है।

Disclaimer : इस लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Leave a Reply