Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing क्या इंसानों की जगह AI नौकरियों की जगह ले लेगा?

क्या इंसानों की जगह AI नौकरियों की जगह ले लेगा?

टेक्नोलॉजी : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) पूरी दुनिया में बड़ी तेजी से अपनी जगह बना रहा है. जिस रफ्तार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का चलन बढ़ रहा है, उससे नौकरियों पर खतरा भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ज्यादातर कामों में लोग एआई की मदद लेने लगे हैं. कंपनियां भी बिजनेस को बढ़ाने में इसका यूज कर रही हैं.

बता दे जब से OpenAI का ChatGPT सामने आया है तब से AI लगातार एडवांस होता जा रहा है। कई बड़ी दिग्गज कंपनियां तो पहले ही अपने AI चैटबॉट पेश कर चुकी हैं। इसी बीच Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने तो ‘नो प्रायर्स’ पॉडकास्ट में यहां तक कह दिया कि जल्द ही हर कंपनी में AI एम्प्लॉय होंगे। हुआंग के मुताबिक, जैसे इंसान काम करते हैं, वैसे ही AI Employee भी अलग-अलग काम करेंगे, टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे और मार्केटिंग, डिजाइन, सप्लाई चेन जैसे कई क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाएंगे।

हुआंग का मानना है कि AI कर्मचारियों को भी उसी तरह इंस्ट्रक्शन दिए जाएंगे जैसे आज इंसान को दिए जाते हैं, जैसे उन्हें एक काम सौंपना, जानकारी देना और उनके साथ बातचीत करना। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा, “कोई शक नहीं कि हमारे पास अलग-अलग प्रकार के AI कर्मचारी होंगे। हम उन्हें भी वैसे ही इंस्ट्रक्शन देंगे जैसे इंसानों को देते हैं। जैसे मैं अपने कर्मचारियों को काम देता हूं। वे टीम में अन्य लोगों को शामिल करते हैं, फिर काम पर चर्चा करते हैं। ठीक इसी तरह AI कर्मचारियों के साथ भी यही प्रोसेस होगा।”


Leave a Reply