चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। पंजाब में गत दिन यानि 15 सितंबर को भी कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा पंजाब सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश के बाद मौसम में बदलाव आएगा और रातें ठंडी हो जाएंगी जबकि दिन के तापमान में भी कमी आएगी।