Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के नवांशहर के सरकारी स्कूल में 3 टीचर और 14 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले, मचा हड़कंप

पंजाब के नवांशहर के सरकारी स्कूल में 3 टीचर और 14 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले, मचा हड़कंप

नवांशहर : पंजाब के नवांशहर में एक ही स्कूल में 14 बच्चे और 3 अध्यापक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल को बंद कर दिया गया है। पॉजिटिव आने वाले विद्यार्थियों और अध्यापकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों में ही आईसोलेट करके उनका इलाज शुरू कर दिया। अभी किसी भी विद्यार्थी व अध्यापक में कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।

सोमवार को नवांशहर जिले के गांव सलोह में स्थित सरकारी हाई स्कूल की प्रधान अध्यापिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सोमवार को स्कूल के बच्चों और अध्यापकों के सेंपल लिए गए थे। मंगलवार को इसमें से 14 बच्चों और 2 अध्यापकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को प्राइमरी व हाई स्कूल के स्कूल आए सभी 110 बच्चों के कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। यह अलग बात है कि अभी किसी भी विद्यार्थी और अध्यापक में कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।

 

source link


Leave a Reply