Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बैंक लॉकर का उपयोग करना चाहते हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें

बैंक लॉकर का उपयोग करना चाहते हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें

लाइफस्टाइल : जब बात किसी कीमती सामानों को सुरक्षित रखने की होती है तो बैंक लॉकर एक पॉपुलर ऑप्शन होता है।बैंक लॉकर की फैसिलिटी लगभग हर बैंक में होती है। ऐसे में कस्टमर्स अपनी कीमती चीजों को लॉकर में रखना पसंद करते हैं । मगर क्या आप जानते हैं कि सब कुछ लॉकर में नहीं रखा जा सकता है। किसी भी बैंक लॉकर में कुछ भी रखने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और केनरा बैंक अपने कस्टमर्स को आकार के हिसाब से अलग-अलग लॉकर देते हैं। इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से लॉकर चुन सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप लॉकर में क्या रख सकते हैं और कौन सी चीजें इसमें नहीं रखनी चाहिए।

ध्यान रखें ये जरूरी बातें
बता दें कि कुछ बैंक लॉकर को एक्सेस करने के लिए आपको बैंक बचत या चालू खाता खोला होता है। इसके अलावा आपको वेरिफिकेशन के लिए पर्सनल आईडी, एड्रेस प्रूफ और हाल ही की तस्वीर भी देनी होगी।
इसके अलावा आपको बैंक के साथ एक एग्रीमेंट करना होगा और इस पर सिग्नेचर करके बैंक की सभी शर्तों को मानना होगा। इसके अलावा बैंक आपसे एक रिफंडेबल अमाउंट भी मांगते हैं, जिसे लॉकर बंद करने के बाद वापस कर दिया जाता है। बता दें कि आपको बैंक लॉकर के लिए एक अमाउंट भी देना होता है, जो बैंक अपने नियमों के हिसाब से तय करता है।

बैंक लॉकर में रखें ये चीजें
अगर आप इस चीज को लेकर कंफ्यूज हैं कि आप अपने लॉकर में क्या रख सकते हैं? तो हम आपकी मदद करेंगे । अगर आप अपने गहनों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो लॉकर में सोने, चांदी, हीरे और दूसरे कीमती मेटल से बने आभूषण रख सकते हैं।

इसके अलावा आप किसी कानूनी डॉक्यूमेंट, अडॉप्शन के कागजात, पावर ऑफ अटॉर्नी के डॉक्यूमेंट, वसीयत और प्रॉपर्टी के पेपर भी लॉकर में रखें जा सकते हैं। अगर आपने म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, शेयर सर्टिफिकेट, टैक्स और बीमा पॉलिसी आदि लिया है तो भी आप इसके डॉक्यूमेंट्स और रिकॉर्ड को लॉकर में रख सकते हैं।

बैंक लॉकर में नहीं रख सकते ये चीजें
आप अपने बैंक लॉकर में हथियार, विस्फोटक, ड्रग्स या किसी दूसरे तरह की तस्करी करने वाली चीज नहीं रख सकते हैं। इसके अलावा लॉकर में फूड आइटम्स और कुछ समय में खराब होने वाली चीजों को रखने पर भी पाबंदी है। बैंक के अनुसार अपने लॉकर में आप रेडियोएक्टिव और खतरनाक चीजें भी नहीं रख सकते हैं, जो किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही बैंक लॉकर में पैसे रखने से भी मना करते हैं, क्योंकि इसे सुरक्षित और इंश्योरेंस के लायक नहीं समझा जाता है।


Leave a Reply