Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में GST के एडिशनल कमिश्नर बीके विरदी के घर विजिलेंस की रेड , मचा हड़कंप
vigilance-surrounds-gsts-additional-commissioner-accused-of-corruption

जालंधर में GST के एडिशनल कमिश्नर बीके विरदी के घर विजिलेंस की रेड , मचा हड़कंप

जालंधर : जालंधर में भ्रष्टाचार के आरोपी GST के एडिशनल कमिश्नर बीके विरदी के घर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रेड की है । विजिलेंस ने शक जताया है कि विरदी घर के अंदर ही है, लेकिन वहां ताला लगा हुआ है। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने GTB नगर में उनके घर के चारों तरफ पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। फिलहाल विजिलेंस की टीम बाहर डेरा जमाकर बैठी है और वरिष्ठ अफसरों के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।एडिशनल कमिश्नर बीके विरदी का नाम मोहाली में दर्ज हुए केस में सामने आया था।

इस मामले में अब गुरुवार को विजिलेंस को पता चला कि विरदी अपनी जालंधर के GTB नगर स्थित कोठी में हैं। इसके बाद DSP दलवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने वहां घेराबंदी कर दी।इस दौरान बीके विरदी के पिता वहां पहुंचे, लेकिन उन्होंने कहा कि कोठी की चाबी केयर टेकर के पास है। इसके अलावा उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी से इन्कार कर दिया।

विजिलेंस टीम को यकीन है कि विरदी घर के अंदर ही हैं, जिसके बाद लगातार ऊपर से कार्रवाई के लिए अगले निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। विजिलेंस ने वहां लोकल पुलिस को भी बुला लिया है, जबकि इलाके के गणमान्य व्यक्तियों को भी कार्रवाई के लिए अपने साथ शामिल किया है।

 

source link


Leave a Reply