Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing विजिलेंस ब्यूरो ने RTA कार्यालय के दो कर्मचारियों को 5500 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने RTA कार्यालय के दो कर्मचारियों को 5500 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पंजाब : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पठानकोट स्थित रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जतिंदर कुमार और मुकेश को 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को पठानकोट जिले के गांव मनवाल निवासी सुरजीत कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसकी हिमाचल प्रदेश नंबर की गाड़ी को पंजाब नंबर में बदलने के बदले में 5500 रुपए की रिश्वत मांगी है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 5500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply