Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने धरना लगा कर ब्लॉक किया नेशनल हाईवे, जालंधर से अन्य शहरों को जाने के लिए बस सेवा पूरी तरह हुई ठप
There will be jam in Jalandhar for the third day due to the strike by the farmers

गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने धरना लगा कर ब्लॉक किया नेशनल हाईवे, जालंधर से अन्य शहरों को जाने के लिए बस सेवा पूरी तरह हुई ठप

जालंधर : किसानों ने गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर जालंधर के प्रवेश द्वार धन्नोवाली के नजदीक धरना लगाकर महानगर से अन्य शहरों को जाने वाली बस सेवा को पूरी तरह से ठप कर दिया है। यहाँ किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे को ब्लाक कर दिया है। वहीँ दूसरी और पुलिस ने बीएसएफ चौक में बैरिकेडिंग कर दी है। इस कारण कोई भी बस आगे नहीं जा पा रही है। इसके बाद बस स्टैंड के भीतर ही बसों का जमावड़ा लग गया है। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है। मिली जानकारी मुताबिक किसान ट्रेनों को भी रोकने की तैयारी कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार यहाँ जालंधर से लुधियाना, अंबाला, दिल्ली तथा जालंधर से पठानकोट, जालंधर से अमृतसर बटाला, तरनतारन, नवांशहर, चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली बस सेवा पूरी तरह से ठप हैं। वहीँ सिर्फ जालंधर शहर के अंदर से होते हुए नकोदर, मोगा, कपूरथला आदि के लिए बसों का संचालन फिलहाल अभी जारी है। बसों का संचालन बंद हो जाने से बहुत से यात्री जाम में फंस गए हैं।

 


Leave a Reply