Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के इस जिले में रिश्वतखोर ASI को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
Vigilance arrested bribe taker ASI in this district of Punjab

पंजाब के इस जिले में रिश्वतखोर ASI को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना : खबर है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को समराला पुलिस थाने में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) बलदेव राज को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी ASI ने शिकायतकर्ता से 2 किश्तों में रिश्वत की रकम ली थी।

विजिलेंस ब्यूरो के SSP रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि उपरोक्त एएसआई बलदेव राज को फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव भल्ल माजरा निवासी राम सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन में एक शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसके बेटी और दामाद के खिलाफ कोई पुलिस मामला दर्ज नहीं करने के लिए पहले ही दो किश्तों में 9,000 रुपए रिश्वत के रूप में ले लिए थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पुलिस कर्मियों ने रिश्वत के पैसे लेने के बाद भी उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की थी। रिश्वत की रकम के भुगतान के संबंध में एएसआई से हुई बातचीत को उसने विजिलेंस को सबूत के तौर पर जमा करवाया था।

SSP संधू ने बताया कि विजिलेंस रेंज लुधियाना ने शिकायत की जांच की और आरोपी पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता से 9,000 रुपए की रिश्वत लेने का दोषी पाते हुए गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply