जालंधर (अनुराग ) : ● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल मार्गदर्शन में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को उनकी गौरवशाली विरासत से अवगत कराने के लिए विद्यालय में 1 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा स्वतंत्रता सेनानियों, गुमनाम नायकों के रेखचित्र व स्केच बनाने की गतिविधि में भाग लिया।
‘लोगो मेकिंग’ गतिविधि में भी विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।
●प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी और उपप्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली जी ने ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की।
● श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर(प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती प्रवीण सैली (उप-प्रधानाचार्या) ने ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए प्रशंसा की।