Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing विजिलेंस की टीम ने जरनैल सिंह वाहिद के साथ उनकी पत्नी बेटे को भी लिया हिरासत
Vigilance team detained Jarnail Singh Wahid along with his wife and son.

विजिलेंस की टीम ने जरनैल सिंह वाहिद के साथ उनकी पत्नी बेटे को भी लिया हिरासत

जालंधर : विजिलेंस ब्यूरो ने होशियारपुर रोड स्थित मार्कफेड के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ अकाली नेता जरनैल सिंह वाहिद को विजिलेंस ने आज सुबह गिरफ्तार किया था। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने जरनैल सिंह वाहिद के साथ उनकी पत्नी बेटे को भी हिरासत में लिया था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम उन्हें जालंधर लेकर आई। वहीं इस मामले में नवाशहर से डॉ नशतर पाल और हलका बंगा से अकाली दल के विधायक डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुखी विजिलेंस दफ्तर पहुंचे।विधायक डॉ सुखविंदर सुखी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पार्टी के नेता जरनैल सिंह वाहिद को विजिलेंस ने सुबह गिरफ्तार किया गया था और साथ में उनकी पत्नी और बेटे को भी हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह की तबीयत खराब चल रही है, लेकिन विजिलेंस की यह कार्यवाही जायज नहीं है। वहीं सूत्रों का कहना है कि जरनैल सिंह वाहिद चीनी मिल में 25 प्रतिशत के भागीदार थे। जबकि उनके साथी सुखबीर सिंह संधर के पास 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। विजिलेंस को संधर की भी तलाश है और बताया जा रहा है कि वह विदेश में है। हालांकि खबर है कि उसके नाम पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि जहां फगवाड़ा शुगर मिल ने किसानों का 42 करोड़ रुपए का बकाया नहीं चुकाया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि बैंकों का भी उन पर 92 करोड़ रुपए बकाया है। 2021 में चीनी मिलों से जुड़े लोगों की संपत्ति पहले कुर्की जा चुकी है।


Leave a Reply