Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर की देखरेख में बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा व श्रीमती वीनू अग्रवाल के मार्गदर्शन में कक्षा चौथी व पाँचवीं के विद्यार्थियों के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सुंदर राखियाँ व ग्रीटिंग कार्ड बनाने की गतिविधि आयोजित की गई। इस गतिविधि में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनके द्वारा बनाई गई राखियाँ और ग्रीटिंग कार्ड, सीमा पर डटे हमारे वीर प्रहरियों के लिए भेजे गए। प्रातः कालीन सभा में विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व का महत्त्व भी बताया।

● प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर व उपप्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने रक्षाबंधन के पावन पर्व के महत्त्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने सरहदों पर डटे हुए वीर सैनिकों के लिए सुंदर राखियाँ और ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए विद्यार्थियों के मनोभावों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई राखियाँ और ग्रीटिंग कार्ड्स की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

 ● श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति( चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर (प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती प्रवीण सैली (उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों एवं गतिविधि के आयोजक अध्यापकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]


Leave a Reply