Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Twitter यूजर 20 जनवरी से न करें ये काम, वरना उठाना पड़ेगा नुकसान, पढ़े जानकारी
Twitter users should not do this work from January 20, or else will suffer loss

Twitter यूजर 20 जनवरी से न करें ये काम, वरना उठाना पड़ेगा नुकसान, पढ़े जानकारी

नई दिल्ली (अनुराग ): Twitter India की तरफ से ऐलान किया गया है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter की नई वेरिफिकेशन पॉलिसी को 20 जनवरी से लागू किया जा रहा है। ऐसे में 20 जनवरी से Twitter इस्तेमाल करते समय यूजर को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि Twitter की पॉलिसी के उल्लंघन पर ऑटोमैटिकली वेरिफिकेशन बैज यानी ब्लू टिक मार्क हटा दिया जाएगा। Twitter ने अपने ब्लॉग में कहा है कि जो Twitter अकाउंट एक्टिव नही है या फिर उनकी डिटेल अधूरी है, उन अकाउंट से वेरिफिकेशन बैज हटा दिया जाएगा। यानि जिन्होंने लंबे वक्त से Twitter का इस्तेमाल नही किया है या फिर उनकी डेथ हो गई है। ऐसे ट्विटर अकाउंट को हटा दिया जाएगा।

Twitter की नई पॉलिसी के तहत अगर किसी अकाउंट को नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका वेरिफिकेशन हटा दिया जाएगा। मतलब यूजर को 20 जनवरी से ट्वीट करते वक्त सावधान रहना चाहिए। यूजर को 20 जनवरी से फर्जी और हिंसा फैलाने वाले और से्क्शुअल ट्वीट करने से बचना चाहिए। इसके अलावा फर्जी या फिर हिंसा फैलाने वाले और सेक्शुअल ट्वीट को रीट्वीट नही करना चाहिए। ऐसा करने पर यूजर के वेरिफिकेशन को रद्द किया जा सकता है।

 

source link


Leave a Reply