Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में शिअद-भाजपा गठबंधन की संभावना पर लगा विराम , सुखबीर बादल के बाद BJP प्रभारी ने भी किया इनकार
After Sukhbir Badal, BJP in-charge also denied the possibility of SAD-BJP alliance in Punjab

पंजाब में शिअद-भाजपा गठबंधन की संभावना पर लगा विराम , सुखबीर बादल के बाद BJP प्रभारी ने भी किया इनकार

पंजाब : पंजाब में शिअद-भाजपा के गठबंधन का मामला एक बार फिर से ठंडे बस्ते में चला गया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के बाद अब भाजपा के प्रदेश प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गठबंधन की संभावना पर विराम लगा दिया है। दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि दोनों में गठबंधन की कोई बातचीत नहीं चल रही है।

विजय रूपाणी आज अमृतसर में नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए हुए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 13 की 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी।

दूसरी तरफ सुखबीर बादल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल का भाजपा के साथ गठबंधन सिर्फ मीडिया की बातें हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन बहुजन समाज पार्टी के साथ है। फिर यह भाजपा के साथ गठबंधन का सवाल कहां से आ गया।


Leave a Reply