Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing अभिनेता राजपाल यादव को झटका : चेक बाउंस मामले में हुई 3 महीने की जेल

अभिनेता राजपाल यादव को झटका : चेक बाउंस मामले में हुई 3 महीने की जेल

बॉलीवुड न्यूज़ : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ा क़ानूनी झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस कैस में उनकी सजा को बरकरार रखते हुए उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उन पर भरी आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। शुक्रवार, 10 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को क़याम रखा।

इसी के साथ हाईकोर्ट के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को एक-दो नहीं बल्कि तीन महीने की सजा सुनाई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों की सजा एक साथ लागू होगी। ऐसे में राजपाल यादव को अलग-अलग सजा काटने के बजाय कुल तीन महीने का ही कारावास भुगतना होगा।

निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर राजपाल यादव की याचिका को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने ख़ारिज कर दिया है। इसी के साथ अदालत ने सजा को बरकरार रखते हुए उन्होंने यह साफ़ कहा कि राजपाल यादव को अपने वादे को पूरा करने के लिए बहुत बार मौका दिया गया। इसके बावजूद भी उन्होंने इस बात को हलके में लिया और इन अवसरों का लाभ नहीं उठाया।

7.35 करोड़ का लगा जुर्माना
अदालत ने सातों मामलों में अलग-अलग 1.05 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इस तरह कुल जुर्माने की राशि 7.35 करोड़ रुपये हो गई है। कोर्ट के मुताबिक, हर मामले में 1 करोड़ 4 लाख 75 हजार रुपये शिकायतकर्ता को और 25 हजार रुपये राज्य को दिए जाएंगे।

क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला ?
साल 2010 में एक बार राजपाल यादव ने अता पता लापता नाम की एक फिल्म बनाई थी। खबरों के मुताबिक इस मूवी के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। हालांकि, उन्होंने यह लोन काम के लिए लिया था लेकिन इसे चुका नहीं पाए। बाद में कर्जा इतना बढ़ गया कि वो 5 से 9 करोड़ तक पहुंच गया। उस कठिन समय में सोनू सूद समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके समर्थन में आगे आए थे और उन्होंने राजपाल यादव की हरसंभव मदद की थी।


Leave a Reply