Latest news
पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार जालंधर में घर के बाहर खड़ी कार को चोरी करने की कोशिश नाकाम , शोर मचाने पर भागे चोर दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस

India Living News

Hot News
You are currently viewing दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत

पंजाब : फतेहगढ़ साहिब के लक्की सरहिंद नेशनल हाईवे पर गांव तरखाण माजरा टी-प्वाइंट के नजदीक रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान निहाल चंद, उम्र करीब 20 वर्ष तथा वंश, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल युवकों की पहचान शैविश और दीपांशु सहित एक अन्य युवक के रूप में हुई है। तीनों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पांचों युवक मंडी गोबिंदगढ़ के प्रेम नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे कार में सवार होकर सरहिंद से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे जब उनकी कार तरखाण माजरा टी-प्वाइंट के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कई पलटियां खाते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


Leave a Reply