Latest news
जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार जालंधर में घर के बाहर खड़ी कार को चोरी करने की कोशिश नाकाम , शोर मचाने पर भागे चोर दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में घर के बाहर खड़ी कार को चोरी करने की कोशिश नाकाम , शोर मचाने पर भागे चोर

जालंधर में घर के बाहर खड़ी कार को चोरी करने की कोशिश नाकाम , शोर मचाने पर भागे चोर

जालंधर : जालंधर में वाहन चोरी और चोरी के प्रयास की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पॉश इलाके जेपी नगर से सामने आया है, जहां देर रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी i-20 कार को चोरी करने की कोशिश की। हालांकि इलाके के लोगों की मुस्तैदी के चलते चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके।

कार मालिक और सब्जी मंडी व्यापारी अमित ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपनी कार घर के बाहर पार्क की थी। देर रात करीब 2 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि कुछ लोग उनकी कार के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। शोर मचाने पर चोर कार को आधी सड़क तक ले गए, लेकिन लोगों के इकट्ठा होने पर उसे छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार, 3 आरोपी एक अन्य i-20 कार में मौके पर पहुंचे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में आरोपी करीब 10 मिनट तक आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक आरोपी ने कार का शीशा और लॉक तोड़ा, फिर डायरेक्ट तारों के जरिए गाड़ी स्टार्ट कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई।


Leave a Reply