Latest news
वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह... पिता ने शक के कारण बेटी की हत्या की , घर के पीछे ही दफनाया जालंधर में AAP पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने थामा BJP का दामन पंजाब पुलिस में 20 अधिकारियों के तबादले, पढ़े लिस्ट रात को चोरी करने आये चोर को आई नींद तो बेड पर सो गया , सुबह आँख खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी ਡਿਜੀਟਲ ਮੀਡੀਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੇ ਵਿਰਸਾ ਵਿਹਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰਮਲ ਸੰਪ੍ਰਦਾਇ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ

India Living News

Hot News
You are currently viewing वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस

वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस

जालंधर : ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नई पहल की है। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को बॉडी-वॉर्न कैमरे उपलब्ध करवाए गए हैं। ड्यूटी के दौरान इन कैमरों से पुलिस कर्मचारियों की गतिविधियों के साथ-साथ वाहन चालकों और आम लोगों से होने वाली बातचीत भी रिकॉर्ड की जा सकेगी। बता दें कि 2022 में भी ट्रैफिक पुलिस के लिए बॉडी कैमरे दिए गए थे। गत दिन पुलिस कर्मी की ट्रक चालक से हुई थप्पड़ मारने की घटना के बाद पुलिस ने फिर से बॉडी कमरे लगाने का निर्णय लिया है।

वहीं वाहन चालकों और आम नागरिकों को भी यह भरोसा मिलेगा कि यातायात नियम लागू करने की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से जिम्मेदार पुलिसिंग, निष्पक्ष यातायात प्रवर्तन और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद को बढ़ावा मिलेगा। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा में सहयोग देने की अपील भी की गई है।

पुलिस के अनुसार, बॉडी कैमरों के इस्तेमाल से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर की जाने वाली कार्रवाई अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनेगी। किसी कार्रवाई को लेकर विवाद उत्पन्न होने की स्थिति में कैमरे की रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम की वास्तविकता की जांच करने में भी मदद मिलेगी। बॉडी कैमरों से ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई रिकॉर्ड होने से पुलिसकर्मियों की जवाबदेही बढ़ेगी।


Leave a Reply