Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Jalandhar : लोकसभा चुनावों को देखते कमिश्नरेट पुलिस ने असला रखने वालों के लिए सख्ती भरे आदेश जारी किए
Jalandhar: In view of Lok Sabha elections, Commissionerate Police issued strict orders for those possessing weapons.

Jalandhar : लोकसभा चुनावों को देखते कमिश्नरेट पुलिस ने असला रखने वालों के लिए सख्ती भरे आदेश जारी किए

जालंधर : लोकसभा चुनावों को देखते कमिश्नरेट पुलिस ने असला रखने वालों के लिए सख्ती भरे आदेश जारी किए है। पुलिस ने धारा 144 के तहत जालंधर की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार के लाइसेंसी हथियार, हथियार जिसका इस्तेमाल अशांति फैलाने के लिए किया जा सकता है, को लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी दिनांक 10.06.2024 तक लागू रहेगी।

जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि जालंधर की सीमा के अंदर आते असला लाइसैंस धारक अपने हर किस्म के हथियार नजदीकी थानों या अधिकृत डीलरों के पास जमा करवा दें। यदि कोई असला लाइसैंस धारक समय सीमा के भीतर अपने हथियार जमा नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा पुलिस कमिश्नर जालंधर द्वारा जारी हुक्मों में यह भी कहा गया है कि आर्मी परसोनल, पैरा मिलिस्ट्री फोर्स, पुलिस अधिकारियों, बैंक सुरक्षा गार्ड, सिक्योरिटी गार्ड, स्पोर्ट्स पर्सन (जो नैशनल राईफल एसोसिएशन के मैम्बर हों और किसी इवैंट में भाग ले रहे हों) को अपना लाइसैंसी हथियार जमा करवाने से छूट दी जाती है। इसके अलावा वे व्यक्ति जिन्हें किसी समर्थ अधिकारी की तरफ से निजी सुरक्षा के मद्देनजर हथियार जमा करवाने से छूट दी गई हो, को भी अपना लाइसैंसी असला जमा करवाने से छूट दी जाती है। ये हुक्म 26.05.2024 तक लागू रहेंगे।


Leave a Reply