Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing आज 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए किन बातों का रखे ख्याल
The first solar eclipse of the year will take place on April 20, know in which countries it will be visible

आज 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए किन बातों का रखे ख्याल

नई दिल्ली : आपको बता दे आज 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा । प्राप्त जानकारी अनुसार आज का ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे का रहेगा। सूर्य ग्रहण भारत के अधिकतर हिस्सों में दिखेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार सूर्य ग्रहण भारत में शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म होगा।

भारत में सूतक काल भोर में 4 बजे से शुरू हो गया है। ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, बुजुर्गों और बच्चों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। देवी-देवताओं की मूर्ति के साथ ही तुलसी, पीपल और पेड़-पौधों को छूना भी मना है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण में भोजना पकाना और खाना नहीं चाहिए।

वहीँ दुनियाभर की बात करें, तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक आज का सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा, जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखेगा। कोलकाता के खगोल वैज्ञानिक देवी प्रसाद दुआरी के मुताबिक ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजे के बाद हो जाएगी। ग्रहण का समय अलग-अलग जगहों के हिसाब अलग-अलग रहेगा, 4.50 बजे तक ग्रहण अधिकतर शहरों में दिखने लगेगा। 2022 के बाद दीपावली और सूर्य ग्रहण का योग 2032 में 3 नवंबर को बनेगा।


Leave a Reply