Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद

हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद

हरियाणा न्यूज़ : हरियाणा के पंचकूला से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पिंजौर में रौनक होटल के सामने वाली गली में एक बुटीक शॉप के अंदर महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है, जो रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और अपना बुटीक चलाती थी।जानकारी के अनुसार महिला अपनी दो बच्चियों के साथ किराए के मकान में रहती थी।

जानकारी के अनुसार, महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में दुकान के बाहर गली में पड़ी थी और उसके हाथ में एक डायरी थी। स्थानीय लोगों ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉ राजीव भारद्वाज के मुताबिक, महिला की हालत बेहद गंभीर थी और उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था। वह पूरी तरह होश में नहीं थी। डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

CCTV में कैद हुई वारदात

संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने घटनास्थल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वही व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर शटर बंद करता नजर आया।इसके बाद घायल राजेंद्र कौर ने खुद दुकान का शटर खोला और बाहर निकली। CCTV फुटेज में वह गंभीर रूप से घायल हालत में तड़पती हुई भी दिखाई दे रही है।

डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है’…

मामले में सबसे सनसनीखेज पहलू यह सामने आया है कि महिला के पास से बरामद डायरी में कथित तौर पर लिखा मिला— “मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प… व सास और मेरी दो ननदें प्रीति व नीतू हैं और मेरा देवर है।” बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था।

डायरी में लिखी बातों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, डायरी में लिखी बातों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। महिला की हत्या किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।


Leave a Reply