Latest news
15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing 26 मई का चंद्र ग्रहण बेहद ख़ास , जानें कैसे, कब और कहां देख सकते हैं इसे
Last lunar eclipse of the year 2023 on 28th October, know the exact time of eclipse and Sutak period

26 मई का चंद्र ग्रहण बेहद ख़ास , जानें कैसे, कब और कहां देख सकते हैं इसे

वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण आज 26 मई दिन बुधवार को लगने वाला है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं है, ​बल्कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगने वाला है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाता है। यह चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 02:17 बजे से शुरू होगा और शाम 07:19 बजे पर होगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ इलाकों में पूर्ण रुप से दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया की तरह होगा।

कैसे देखें चंद्र ग्रहण
सूर्य ग्रहण की तुलना में चंद्र ग्रहण हानिकारक नहीं होता है। आप चाहें तो इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं। यदि आपके पास टेलिस्कोप हो, तो इस रोचक और दिलचस्प आकाशीय घटनाक्रम के बेहद खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं। यह आपके लिए सबसे अलग अनुभव होगा। आप चाहें तो इसे सोलर फिल्टर वाले चश्मों से भी देख सकते हैं।

कहां देखें चंद्र ग्रहण

भारत में य​ह चंद्र ग्रहण उपच्छाया है। हो सकता है कि यह आपको सही से दिखाई न दे। ऐसे में आप चाहें तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसके सुंदर और अद्भुत तस्वीरों को देख सकते हैं। कुछ वेबसाइट्स चंद्र ग्रहण का सजीव प्रसारण करते हैं, तो कुछ ऐसे घटनाक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग भी करते हैं। ऐसे घटनाक्रम के वीडियो और फोटो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर करती है।

कब देखें चंद्र ग्रहण

26 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर से प्रारंभ होकर शाम तक दिखाई देगा। उस दिन आप दोपहर 02:17 बजे शाम 07:19 बजे के मध्य देख सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

 

 

source link


Leave a Reply