Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में झंडियावाला पीर चौक के पास चोरों ने एक करियाना दुकान को बनाया निशाना , पुलिस पहुंची मोके पर
Thieves targeted a grocery shop near Jhandiawala Peer Chowk in Jalandhar, police reached the spot

जालंधर में झंडियावाला पीर चौक के पास चोरों ने एक करियाना दुकान को बनाया निशाना , पुलिस पहुंची मोके पर

जालंधर : जालंधर में बेखौफ चोर आये दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है । यहाँ शहर में झंडियावाला पीर चौक के पास चोरों ने एक किराना की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान में रखे सिगरेट, बीड़ी और गुटखा के पैकेट पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है चोरी किए गए माल की कीमत करीब 40 हजार के आसपास है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित दुकान मालिक के बयान दर्ज कर आरोपितों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। घटना की जानकारी देते हुए शर्मा जनरल स्टोर के मालिक सुनील शर्मा ने बताया कि रोज की तरह वह बीते शुक्रवार भी रात करीब 9:30 बजे अपनी दुकान पर ताला लगा कर घर चले गए।

शनिवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर आए तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और शटर आधा खुला हुआ था अंदर जाकर देखने पर दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।इसके अलावा दुकान के गल्ले में रखा कैश भी चोर अपने साथ ले गए हैं।

 

 

source link


Leave a Reply