Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing गोपाल नगर गोलीकांड में आया नया मोड़, अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर हुआ था जानलेवा हमला
There was a new twist in Gopal Nagar shooting, Akali leader Subhash Sondhi's son Himanshu Sondhi was attacked by a deadly attack

गोपाल नगर गोलीकांड में आया नया मोड़, अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर हुआ था जानलेवा हमला

जालंधर 15 अप्रैल : गोपाल नगर में वीरवार रात गोली चलने के मामले में बड़ा मोड़ आया है। नए खुलासे में ये तथ्य सामने आए हैं कि हमलावर राहगीर हरमेश को नहीं बल्कि अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी को गोली मारने आए थे। हमलावर कोई और नहीं बल्कि पंचम गैंग का सरगना पंचम, पिंपू , केला व उसकी गैंग के सदस्य शामिल थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सुभाष सौंधी ने बताया कि उनके बेटे का कुछ साल पहले पिंपू से झगड़ा हुआ था, जिसका राज़िनामा भी हो चुका था। उसी रंजिश के चलते रात पिंपू और उसके साथियों ने उनके बेटे का कत्ल करने की नियत से आए थे। सौभाग्यवश गोली राहगीर हरमेश के टांग में लग गई। फिलहाल पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

 


Leave a Reply