Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस ने नशा तस्करों से बरामद नशे की सामग्री को किया नष्ट

जालंधर पुलिस ने नशा तस्करों से बरामद नशे की सामग्री को किया नष्ट

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा और तस्करी निषेध दिवस के उपलक्ष्य में नशा तस्करों से बरामद की गई बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री को नष्ट किया। जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि नशों के खिलाफ मुहीम में पुलिस ने विभिन्न मामलों को दर्ज कर बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री बरामद की है। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 52 ए के तहत, मामले की संपत्ति को नशा निपटान समिति द्वारा नष्ट कर दिया जाता है। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि नशा निपटान समिति ने शहर में नशे की सामग्री को नष्ट किया और जालंधर को नशामुक्त शहर बनाने की अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत किया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि नशे की सामग्री को गांव बीर, नकोदर, जालंधर में नष्ट किया गया और इसमें 11 मामलों में जब्त किए गए 933 ग्राम हेरोइन शामिल थी। पुलिस आयुक्त ने जिले से नशे के खतरे को मिटाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के खिलाफ पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

इस मौके श्री स्वपन शर्मा ने नशों के खिलाफ युद्ध में आम जनता के पूर्ण समर्थन और सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि जालंधर को नशामुक्त जिला बनाने का मिशन उनकी मदद के बिना पूरा नहीं हो सकता।


Leave a Reply