Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार ने लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों को फिर से बसाने के लिए ऑफर दी
Punjab government offers to resettle homeless people in Latifpura

पंजाब सरकार ने लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों को फिर से बसाने के लिए ऑफर दी

जालंधर : पंजाब सरकार ने लतीफपुरा में उजाड़े गए लोगों को फिर से बसाने के लिए एक नई ऑफर दी है। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह ने सरकार को एक प्रपोजल भेजी थी, जिस पर मुहर लग गई है। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने प्रपोजल दी थी कि यदि लतीफपुरा निवासी यदि बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट नहीं लेना चाहते तो सूर्या एनक्लेव में प्लाट दे दिए जाएं।

धनाढ्य किस्म के लोगों ने जमीन पर कब्जा किया हुआ था

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने कहा कि लतीफपुरा में पिछले साल दिसंबर में हाईकोर्ट के आदेश पर ट्रस्ट की जमीन खाली करवाने के लिए डिमोलिशन की कार्रवाई की गई थी। वहां पर बहुत सारे धनाढ्य किस्म के लोगों ने जमीन पर कब्जा किया हुआ था, लेकिन वहां पर कुछ ऐसे लोगों के घर भी टूटे हैं जिनके पास कुछ नहीं था।

संघेड़ा ने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार ने बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट की ऑफर दी थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक और प्रपोजल सूर्या एनक्लेव में प्लाट की दी थी। जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है। उन्होंने लतीफपुरा के हाउस लेस हुए लोगों को अपील की है कि वह 15 दिनों के भीतर ट्रस्ट में आवेदन करें।

ट्रस्ट ऑफिस के साथ डीसी ऑफिस में भी कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने कहा कि आवेदन डीसी दफ्तर में भी दिए जा सकते हैं। आवेदन आने के बाद डीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी वेरिफाई करने के बाद लाभार्थियों को प्लाट देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना कोई भी व्यक्ति बिना छत के नहीं होना चाहिए उसे साकार किया जाएगा। लतीफपुरा के बेघर हुए लोगों को फ्लैट या प्लाट में से जो भी लेना चाहे वह उसकी आवेदन में ऑप्शन दें।


Leave a Reply