Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing वरिष्ठ पत्रकार जतिंदर मोहन विग बने Digital Media Association कल्चरल विंग के सेक्रेटरी, सतपाल सेतिया को मिली DMA स्पोर्ट्स विंग के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी
Senior journalist Jatinder Mohan Vig appointed as Secretary of Digital Media Association Cultural Wing, Satpal Setia appointed as Secretary of DMA Sports Wing

वरिष्ठ पत्रकार जतिंदर मोहन विग बने Digital Media Association कल्चरल विंग के सेक्रेटरी, सतपाल सेतिया को मिली DMA स्पोर्ट्स विंग के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी

जालंधर ( अनुराग ) : पंजाब सरकार से मान्यता प्राप्त व येलो कार्ड धारक वरिष्ठ व अनुभवी पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक चेयरमैन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिंदर पॉल सिंह चाहल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस मौके चीफ महासचिव अजित सिंह बुलंद, सचिव सुमेश शर्मा, उप प्रधान अमरप्रीत सिंह व हनी सिंह ,सचिव सौरव खन्ना, कमलदेव जोशी, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, पीआरओ धरमिंदर सोंधी,संजय सेतिया,राकेश चावला, कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस मौके अमन बग्गा और शिंदरपाल सिंह चाहल ने 1967 से छापी जा रही जनता संसार मैगजीन के चीफ एडिटर वरिष्ठ पत्रकार जतिंदर मोहन विग को डीएमए कल्चरल विंग के सेक्रेटरी और डीएम न्यूज़ पोर्टल के चीफ एडिटर सतपाल सेतिया को सेक्रेटरी बनने पर उन्हें नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर सौंपे।

इस मौके अमन बग्गा और शिंदरपाल सिंह चाहल ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की तरफ से DMA कल्चरल विंग और DMA स्पोर्ट्स विंग बनाये गए है और जल्द ही कल्चरल विंग में विभिन्न कवि लेखक साहित्यकारो को जोड़ा जाएगा। और आने वाले समय में डीएमए की तरफ से कवि सम्मलेन और स्पोर्ट्स के टूर्नामेंट करवाये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसी पत्रकार ने अगर डीएमए का सदस्य बनना है तो वह डीएमए के सेक्रेटरी सुमेश शर्मा से सम्पर्क 09463599144 कर सकतें है।

उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी हेड परमजीत सिंह द्वारा उक्त पत्रकार की स्क्रीनिंग के बाद ही मेम्बरशिप दी जाएगी।

 


Leave a Reply