Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing अयोध्या में पधारे रामलला , देशभर में मनाई जा रही दिवाली
Ramlala arrived in Ayodhya, Diwali being celebrated across the country

अयोध्या में पधारे रामलला , देशभर में मनाई जा रही दिवाली

नेशनल न्यूज़ /22 जनवरी 2024 : आज अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुई और पूरे कार्यक्रम को देशभर के लोगों ने टेलीविजन के जरिये अपने घरों और मंदिरों में देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-दुनिया की तमाम हस्तियां इस समारोह

का हिस्सा बनीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज की उपस्थिति में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हुआ . इस दौरान गर्भ गृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में यह अनुष्ठान पुरा हुआ .

राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वहां मौजूद अतिथियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान राम अब तंबू में नहीं रहेंगे, बल्कि अब एक भव्य मंदिर में निवास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे राम आए हैं। युगों-युगों के लंबे इंतजार के बाद हमारे राम आ गए हैं।”

अयोध्या में रामलला का आगमन हो चुका है। नए बने मंदिर में आर आज रामलला विराजमान हो चुके हैं और उनकी प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न हो गई है। अवध में राम के आगमन के साथ ही पूरा देश राममय हो गया है। शाम होते ही पूरा देश दीयों से जगमग हो उठा है जैसे मानों दीपावली मनाई जा रही है। अयोध्या समेत पूरा देश में दीपोत्सव की धूम है।

शाम होते ही पूरा देश दीयों से जगमग हो उठा है। लोग दीपावली की ही तरह अपने घरों को दीयों और लाइटों से सजा दिए हैं। इसके साथ-साथ आतिशबाजी भी देखने को मिली है। लोग अपने घरों की बालकनियों से लेकर छतों तक पर दीपक जला रहे हैं।


Leave a Reply