Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश , जानिए क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ?

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश , जानिए क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ?

नेशनल न्यूज़ : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया. इस केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने एक तरफ़ मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी को राहत दी है, तो दूसरी तरफ शेयर बाज़ार से जुड़े निवेश और कुछ गतिविधियों को महंगा किया है.सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है जिससे भारतीय बाज़ार में ये दवाएं सस्ती हो जाएंगी.इसके अलावा, 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से मंगवाई जाने वाली दवाओं पर भी सरकार ने ड्यूटी हटा दी है. सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी उत्पादन से जुड़े कुछ उपकरणों पर भी ड्यूटी कम की है. हालांकि बजट में टैक्स को लेकर कोई रियायत नहीं दी गई है और न ही बड़ा ऐलान किया गया है.

केंद्रीय बजट 2026-27

क्या क्या सस्ता हुआ

इलाज और दवाइयां सस्ती

स्मार्ट फोन, माइक्रोवेव ओवन, चमड़े के उत्पाद और कई अन्य उपभोक्ता वस्तुएं भी सस्ती हो जाएंगी।

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट पर राहत

इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर और ग्रीन एनर्जी सस्ते होने की संभावना

पर्सनल इम्पोर्ट और विदेश खर्च पर भी राहत

क्या-क्या महंगा हुआ

अब छतरियों और उनके पुर्जों पर एक निश्चित न्यूनतम शुल्क लगेगा, जिससे सस्ते आयात महंगे हो जाएंगे। सिगरेट, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पादों की कीमतों में भी वृद्धि होगी क्योंकि उन पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और स्वास्थ्य उपकर लागू हो जाएंगे।


Leave a Reply