Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन टैंक हुआ लीक; सप्लाई रुकने से 22 मरीजों ने तोड़ा दम
10-patients-died-due-to-oxygen-leaks-in-covid-hospital-in-nashik

अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन टैंक हुआ लीक; सप्लाई रुकने से 22 मरीजों ने तोड़ा दम

नासिक : कोरोना के कहर के बीच नासिक के अस्‍पताल से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। नासिक के जाकिर हुसैन नगरपालिका अस्पताल में ऑक्‍सीजन लीक होने से हडकंप मच गया। जिससे 22 मरीजों की मौत हो गई। अस्‍पताल के एक ऑक्‍सीजन टैंकर में अचानक तेज मात्रा में ऑक्‍सीजन लीक होने लगी। जिसे देखते हुए लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया।

नासिक के अस्‍पताल में ऑक्सीजन लीकेज की घटना पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि जो हुआ वह काफी दुखद है। इस हादसे 22 लोगों की मौत हो गई, जो मन का काफी विचलित करने वाली है। मेरी प्रशासन से मांग है कि जरूरत अनुसार मरीजों को दूसरे अस्‍पतालों में स्थानांतरित किया जाए और उनकी हरसंभव मदद की जाये। हम इस दर्दनाक घटना की विस्तृत जांच की मांग करते हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार लीकेज के कारण ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे से ठप पड़ी हुई है। जिससे वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई। घटना के समय अस्पताल में 171 मरीज भर्ती थे। ऑक्सीजन लीक होने के बाद से मरीजों की हालत बिगड़ने लगी और उन्‍हें तुरंत दूसरे दूसरे अस्‍पतालों में भर्ती करवाया गया।

 

source link


Leave a Reply