लाहौर : पाकिस्तान में हिंदुओं और भारतीय इतिहास से जुड़े प्रतीकों को निशाना बनाने का मामला नहीं थम रहा । यहाँ लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को एक बार फिर तोडा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) संगठन से जुड़े एक व्यक्ति पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। पाकिस्तान में लाहौर किले के बाहर बनी इस प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था। प्राप्त जानकरी अनुसार तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब इस प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना हुई है। हालाँकि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स इस प्रतिमा को तोड़ रहा है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है।