Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक शॉप के दुकानदारों का फूटा गुस्सा , बोले -हमारा स्टॉक भरा पड़ा है, दुकानें खोलने दे सरकार
The shopkeepers of Phagwara Gate Electric Shop got angry, said - Our stock is full, let the government open shops

फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक शॉप के दुकानदारों का फूटा गुस्सा , बोले -हमारा स्टॉक भरा पड़ा है, दुकानें खोलने दे सरकार

जालंधर : कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंजाब सरकार के दुकानें बंद करने के फैसले से दुकानदार भड़क उठे हैं। गुरुवार को इलेक्ट्रिक मार्केट फगवाड़ा गेट के दुकानदार इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने कहा कि गर्मियों का समय है और यही 15-20 दिन हमारा सीजन चलता है। इसमें भी सरकार ने दुकानें बंद कर दी, जिससे राेजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों के इकट्‌ठा होने का पता चलते ही कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी वहां पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि इस संंबंध में अफसरों से बात कर उन्हें राहत दिलाई जाएगी।

इलेक्ट्रिक शॉप के मालिकों ने कहा कि गर्मी के सीजन को देखते हुए दुकानदारों के यहां कूलर, पंखे और दूसरे सामान का स्टॉक भरा पड़ा है। यही उनकी कमाई के दिन हैं और फिर पूरा साल खाली बैठना है। सरकार हमें रेगुलर दुकानें खोलने की छूट दे, चाहे वो 3-4 घंटे के लिए ही हो। इससे ग्राहक को भी आसानी रहेगी और सभी दुकानदार कमाई भी कर सकेंगे।

विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि इस बारे में CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और सांसद चौधरी संतोख सिंह से बात कर चुके हैं। कोरोना का खतरा है, इसलिए सरकार भी नहीं चाहती कि व्यापारियों का नुकसान हो और वो बीमार हों। फिर भी दुकानदारों की कमाई प्रभावित न हो, इसके बारे में अब अफसरों से मिलकर योजना बनाई जाएगी।

 

source link


Leave a Reply