Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के पठानकोट बाइपास पर गन पॉइंट पर लुटेरों ने लूटी कार, भागते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, लुटेरे भागे
The robbers robbed the car at the gun point on the Pathankot bypass of Jalandhar, the car went out of control and hit the divider while running, the robbers ran away

जालंधर के पठानकोट बाइपास पर गन पॉइंट पर लुटेरों ने लूटी कार, भागते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, लुटेरे भागे

जालंधर : महानगर जालंधर में शुक्रवार रात को हाईवे पर लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक कार को लूट लिया। लूटने के बाद वह जैसे ही कार को तेज रफ्तार से भगाने लगे तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर गाड़ी हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद लुटेरे गाड़ी को वहीं पर छोड़ कर मौके से भाग निकले। पीड़ित युवक शाम लाल, जो बटाला का रहने वाला है, इस घटना के बाद से दहशत के कारण सदमे में है।

मिली जानकरी अनुसार पीड़ित युवक जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर किसी को छोड़ने आया था। वहीँ लौटते समय पठानकोट बाइपास पर रूककर वह अपनी गाड़ी नंबर पीबी-08डीजी-4789 के शीशे साफ कर रहा था तो 5 लोग उसके पास आए। उन्होंने आते ही पहले डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर पिस्तौल निकाल कर गोली मारने लगे। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भागा।

इसके बाद सभी हमलावर गाड़ी में बैठ गए और गाड़ी को स्टार्ट करके तेज रफ्तार से भागने लगे। लेकिन जैसे ही वे तेज रफ्तार से निकल पर हाईवे पर आए तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई औऱ डिवाइडर से जा टकराई। उसके बाद लुटेरों ने गाड़ी को वहीं पर छोड़ा और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लुटेरों के कुछ साथी स्कूटर लिए खड़े थे। जब कार डिवाइडर से टकराई तो लुटेरे स्कूटरों पर भागे। वहीँ वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।


Leave a Reply