Latest news
पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को कोर्ट ने भेजा जेल, बेटी से मिलकर हुए भावुक स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गई पंजाब की युवती की हुई मौत पंजाब में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट किया जारी, कहर भरपाएगी भीषण गर्मी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला

पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला

पंजाब : पंजाब में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्रदेशवासियों, विशेषकर स्कूली बच्चों को चिलचिलाती धूप और लू से बचाने के लिए सोमवार, 25 मई से राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है।

अब इस समय खुलेंगे स्कूल और दफ्तर
नए आदेशों के अनुसार, 25 मई से सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:30 बजे तक काम करेंगे। यह नया शेड्यूल स्कूलों की सभी कक्षाओं पर समान रूप से लागू होगा।

प्रशासन को सख्ती से पालन के निर्देश
यह नया टाइम-टेबल सोमवार से पूरी तरह प्रभाव में आ जाएगा। शिक्षा विभाग और सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करवाएं।


Leave a Reply