Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर दरबार 1 व 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद , पढ़े जानकारी
Dera Baba Murad Shah's annual fair in Nakodar begins from today

डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर दरबार 1 व 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद , पढ़े जानकारी

जालंधर (संदीप ): कोरोना महामारी को देखते हुए जालंधर के डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर में होने वाला मशहूर मेला टाल दिया गया है। आगामी 1 व 2 मई को लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। सरकार की तरफ से कोविड के चलते भीड़ पर पाबंदी लगाने के बाद इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। इस दौरान लोग सोशल मीडिया के जरिए मेले से जुड़े कार्यक्रम देख सकते हैं।

डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट की तरफ ने इस संबंध में सूचना देते हुए कहा कि आगामी 1 व 2 मई को लोग अपने घरों में बैठकर अरदास करें। मेले वाले दिन यानी 1 मई को सुबह 6 से 12 बजे तक लो फेसबुक व यूट्यूब के जरिए दरबार के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा 2 मई को दोपहर 12 बजे मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान अपने यूट्यूब चैनल के जरिए प्रस्तुति देंगे। ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि मेले वाले दिन घर पर रहकर ही दरबार के दर्शन करें।

नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह में हर साल यह मेला लगता है। जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इस बार कोरोना के बढ़ते मामलों और सरकार के आदेशों को देखते हुए मेले को स्थगित कर दिया गया है।

 

source link


Leave a Reply